google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

भाजपा ने संविधान गौरव अभियान के तहत घर-घर वितरित किए पत्रक, लोगों को बताई केंद्र और राज्य सरकार की योजनाएं

संवाददाता/ आदिवासी सुनील त्रिपाठी।
दैनिक समाज जागरण

चोपन/ सोनभद्र। चोपन मंडल में भारतीय जनता पार्टी द्वारा संविधान गौरव अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मंडल अध्यक्ष संजय केशरी के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने बुथ संख्या नंबर 1 की सेवा बस्ती का भ्रमण किया, जहां उन्होंने स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित किया। बस्ती सम्पर्क अभियान में बतौर मुख्य अतिथि जिला प्रभारी सोनभद्र अनिल सिंह नें कहा कि भारतीय जनता पार्टी सदैव संविधान व बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर के सिद्धांत पर चलने के लिए संकल्पित है। जबकि कांग्रेस सहित पुरा विपक्ष हमेशा बाबा साहब और संविधान का अपमान करते है यही बात बताने हम लोग आप के दरवाजे आये है।
बस्ती सम्पर्क अभियान में जिला अध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा ओमप्रकाश यादव जी जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा मीनु चौबे, जिला कार्यसमिति सदस्य राजेश अग्रहरी, मण्डल उपाध्यक्ष संदीप पाण्डेय महामंत्री विकास चौबे मण्डल मंत्री मनमोहन यादव, शक्तिकेन्द्र संयोजक अमर पनिका, बुथ अध्यक्ष बच्चा सिंह, आशीष कुमार, दुलारी देवी, रामलाल अगरिया, वरिष्ठ नेता अमित सिंह सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)