हरियाणा/हिसार (राजेश सलूजा) : अयोध्या में राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम हुआ। उसके पश्चात एक वर्ष पूर्ण होने पर प्रथम वर्षगांठ पर जिला हिसार के बरवाला में अखिल भारतीय सेवा संघ महिला शाखा की तरफ से रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर एक विशाल सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। उसके पश्चात खुशी के भक्तिमय भजन गाए गए। कार्यक्रम के बाद महिला अध्यक्ष वीना चूघ एवं कैशियर निशु वधवा ने बताया कि आज यह पावन कार्यक्रम भगवान राम की कृपा से हमे आयोजित करने का सौभाग्य मिला जो एक भक्तिमय एवं गौरवशाली भक्त है। सभी देशवासी आज दिवाली के रूप में यह दिन मना रहे है और जितना अधिक देश का माहौल भक्तिमय होगा उतनी ही खुशहाली होगी और किसी प्रकार की कोई भी अशांति नहीं रहेगी। इस मौके पर मुख्य रूप से शाखा के सदस्य निर्मल कथूरिया,कविता गाबा,कृष्ण सरदाना,सिमरन पाहुजा,संगीता,आशा रहेजा, कृष्णा सरदाना,अंजू रेहलन,फूला चूघ इत्यादि मौजूद रहे।

Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



