नशे को जड़ से खत्म करने के लिए समाज के सभी वर्गों को एकजुट होकर आगे आना होगा : रेणु शर्मा
कालांवाली (सुरेश जोरासिया) भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती रेणु शर्मा ने आज मंडल जगमालवाली के विभिन्न गांवों में प्रवास कार्यक्रम के तहत जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर हरियाणा के माननीय मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जी के 22 नवंबर को प्रस्तावित कालांवाली आगमन पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दिया।
जनसंपर्क अभियान के तहत रेणु शर्मा ने गाँव ओढ़ां, चोरमार, तप्पी, पिपली, हासू, नौरंग तथा चट्ठा फूल्लो में ग्रामीणों से मुलाकात की और मुख्यमंत्री जी के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर निमंत्रण दिया।
इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को 22 नवंबर को कालांवाली में आयोजित होने वाली “युवा शक्ति – विकसित हरियाणा यूथ मैराथन” के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस आयोजन में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जी भी शिरकत करेंगे। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ अभियान को सफल बनाने के लिए युवाओं, अभिभावकों, सामाजिक संगठनों और ग्रामीणों को मिलकर आगे आना होगा। उन्होंने सभी ग्रामीणों से 22 नवंबर को कालांवाली पहुंचकर यूथ मैराथन में बढ़-चढ़कर भाग लेने तथा नशामुक्त हरियाणा के संकल्प को मजबूत करने की अपील की।
इस अवसर पर चेयरमैन, हरियाणा बीज विकास निगम श्री देव कुमार शर्मा, मंडल अध्यक्ष श्री नवदीप सिंह सरा, श्री सतिंदर गर्ग एवं श्री अजय सिंह देसूजोधा, पूर्व सरपंच बलवीर सिंह हस्सू पैक्स चेयरमैन खोखर सहित अन्य कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



