नीचे लटकती बिजली की तारों से बढ़ा खतरा, दुकानदारों ने संबंधित विभाग से ऊंचाई बढ़ाने और समस्या का जल्द समाधान करने की मांग की
कालांवाली 18 नवम्बर (सुरेश जोरासिया) कालांवाली की ट्रक यूनियन मार्केट में बिजली की तारों की ऊंचाई कम होने के कारण दुकानदारों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दुकानों के आगे से गुजर रही नीचे लटकती बिजली की तारों के चलते किसी भी समय दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है।
दुकानदारों का कहना है कि मार्किट में वाहनों और सामान की आवाजाही लगातार बनी रहती है। ऐसे में बिजली की तारें कम ऊंचाई पर होने से बड़े वाहनों के गुजरने के दौरान खतरा पैदा हो सकता है। यदि समय रहते इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो कोई अप्रिय घटना घट सकती है।
दुकानदारों ने संबंधित बिजली विभाग के अधिकारियों को अनुरोध भी किया हुआ हैI विभाग से मांग की है कि मौके का निरीक्षण कर बिजली की तारों को उचित ऊंचाई पर किया जाए, ताकि दुकानदारों, राहगीरों और वाहन चालकों को किसी प्रकार के हादसे का सामना न करना पड़े। अगर इस समस्या का स्थाई हल नही किया गया तो सभी दुकानदार 22 नवम्बर को मुख्यमंत्री के सम्मुख रखे गए।
अब देखना यह होगा कि संबंधित विभाग दुकानदारों की इस समस्या पर कब संज्ञान लेता हैं।
वर्जन: एसडीओ विक्रमजीत इस बारे में बिजली विभाग के एसडीओ कालांवाली से फोन के माध्यम संपर्क किया तो उन्होंने फोन नहीं उठाता इस मौके पर मुंशी जगमोहन सिंह, गुरसेवक सिंह, सुखबीर सिंह, इंद्रजीत सिंह, अमित, मोहन सिंह, परमजीत, जगतार सिंह, काला सिंह आदि मौजूद रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



