पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान 2026 के अंतर्गत भाजपा प्रीतम नगर मंडल की कार्यशाला वीरासत होटल ट्रांसपोर्ट नगर में आयोजित किया गया
इस अवसर कार्यशाला में मुख्य वक्ता महापौर गणेश केसरवानी ने कार्यकर्ताओं को कहा कि भारतीय जनता पार्टी की वैचारिक अधिष्ठान भाजपा कार्यकर्ताओं को राष्ट्र के प्रति समर्पित हो कर कार्य करने की ऊर्जा प्रदान करता है
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का विचार राष्ट्र की सांस्कृतिक विरासत को और मजबूत करना और गौरव बढाना है जिसके लिए आज करोड़ों भाजपा के कार्यकर्ता राष्ट्र प्रथम की भावना से कार्य कर रहा है और आगे कहा कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई ने भारतीय जनता पार्टी के विचारों को करोड़ों कार्यकर्ताओं और देशवासियों तक पहुंचाने के लिए कहा था कि भारत कोई जमीन का टुकड़ा नहीं एक जीता जागता राष्ट्र पुरुष है हम जिएंगे भी और मरेंगे भी मातृभूमि के लिए उनके यह शब्द भारतीय जनता पार्टी के वैचारिक अनुष्ठान का मंत्र है जो राष्ट्र की सांस्कृतिक विरासत को और मजबूत करने का संदेश देता है
इसके पूर्व क्षेत्रीय महामंत्री संतोष पटेल एवं भाजपा नेता ज्ञानेश्वर शुक्ला ने अपने विषय पर प्रकाश डाला
कार्यशाला की अध्यक्षता राधेश्याम तिवारी ने किया इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष दिग्विजय सिंह, ज्ञानेश्वर शुक्ला, प्रेमनारायण केसरवानी राजेश केसरवानी ,राकेश जैन, गिरजेश मिश्रा, पार्षद दीपिका पटेल, सुनीता, अमरजीत सिंह, अनिल कुशवाहा, संजय कुशवाहा, सुनील केसरवानी, एवं मंडल के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



