(महापौर गणेश केसरवानी)
भाजपा वेणी माधव मंडल के द्वारा आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय महाप्रशिक्षण अभियान 2026 की कार्यशाला का आयोजन राधा रमन इंटर कॉलेज के सभागार में आयोजित किया गया
इस अवसर भाजपा का वैचारिक अनुष्ठान पर विचार व्यक्त करते हुए मुख्य वक्ता महापौर गणेश केसरवानी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी सिर्फ एक राजनैतिक दल ही नहीं है बल्कि
भारत का विचार है और भारतीय संस्कृति की विचारधारा का बल है। उन्होंने कहा कि हम सत्ता के लिए नहीं बल्कि सत्ता में गुणात्मक परिवर्तन के लिए आएं क्योंकि सत्ता हमारे लिए एक मात्र साधन है और साधना
मां भारती को परम वैभव तक ले जाने का संकल्प है जिसके लिए हमारे पूर्वजों ने अपना सर्वस्व न्यौछावर किया है।
और उन्ही के आदर्शो पर चलकर करोड़ों कार्यकर्ता
सेवा ही संगठन के भाव को लेकर कार्य कर रहे।
इस अवसर मंडल अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह, पूर्व मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी, सुभाष वैश्य, चेतना ओझा विकास केसरवानी,कुंज बिहारी मिश्रा,भरत निषाद, तीर्थ राज पांडे, आशुतोष पालीवाल, राजेश पाठक, कमलेश केसरवानी आदि मंडल के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



