google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

“मानवता के हित में काम कीजिए, रक्तदान में भाग लीजिए”

एस एस बी ने विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर किया रक्तदान अमृत महोत्सव” के अंतर्गत रक्तदान शिविर का आयोजन

अररिया।

महेंद्र प्रताप, कमांडेट, के निर्देशन में 52 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल अररिया द्वारा विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर रक्तदान अमृत महोत्सव” के अंतर्गत रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे सर्वप्रथम, जवानों ने स्वैच्छिक रक्तदान की प्रतिज्ञा ली । तत्पश्चात,डॉ अखिलेश प्रताप सिंह, सदर अस्पताल अररिया और उनकी टीम की निगरानी में रक्तदान किया गया । श्री महेंद्र प्रताप, कमांडेट ने इसकी विस्तृत जानकारी देते हुए बताया की सशस्त्र सीमा बल के आदर्श वाक्य “सेवा सुरक्षा बंधुत्व” जिसके तहत हम जन कल्याण हेतू प्रतिबद्ध है, इस रक्तदान शिविर के आयोजन का मुख्य उद्देश्य समय- समय पर रक्तदान करके कई लोगो की जीवन बचाना, साथ ही साथ ज्यादा से ज्यादा लोगो को रक्तदान के लिए प्रेरित किया जाना है, रक्तदान को महादान कहा गया है इसके अलावा भी सशस्त्र सीमा बल के द्वारा जन सेवा हेतु अनेको कदम उठाये जाते रहे है ताकि सीमावर्ती इलाके में रह रहे लोगो का मदद हो सके और सीमा विकास हो सके, सीमा रक्षण के साथ-साथ नागरिक कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत कौशल विकास प्रशिक्षण, मानव चिकित्सा शिविर, पशु चिकित्सा शिविर और अन्य कई प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाते है। रक्तदान शिविर में सशस्त्र सीमा बल के तरफ से श्री जोशी सागर प्रदीप, (उप कमांडेंट), उप. नि. माया भाई के साथ अन्य 26 जवानों ने स्वेच्छिक रक्तदान किया । इस मौके पर श्री अनिल कुमार पठानिया (द्वितीय कमान अधिकारी ), श्री पी. एन. सिंह (उप कमाडेंट), श्री उदय कुमार (उप कमाडेंट), ने रक्तदान देने वाले जवानों को बधाई दी और उनके स्वस्थ्य जीवन की कामना करते हुए कहा की “ मानवता के हित में काम कीजिए, रक्तदान में भाग लीजिए” ।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)