पटना(बिहार प्रभारी)बड़ी खबर बिहार की राजनीति से आ रही है। बीजेपी ने बिहार के मुजफ्फरपुर की बोचहां विधानसभा सीट पर होने वाले उप चुनाव के लिए अपने प्रत्याशी के नाम का ऐलान कर दिया है। बीजेपी ने यहां से बेबी कुमारी को अपना प्रत्याशी बनाया है। वहीं एनडीए गठबंधन से मुकेश सहनी ने इस सीट पर पहले ही अपना प्रत्याशी उतार दिया है। ऐसे में क्या बिहार के इस विधानसभा चुनाव में मुकेश सहनी एनडीए से अलग हो जाएंगे?
मुकेश सहनी ने पहले ही ऐलान कर दिया है कि वह इस सीट से पीछे हटने वाले नहीं है, चाहे उन्हें एनडीए गठबंधन से ही क्यों न अलग होना पड़ जाए। बता दें कि मुकेश सहनी ने बोचहां में होने वाले विधानसभ उपचुनाव के लिए मुसाफिर पासवान के बेटे को टिकट दिया है। वहीं इस सीट पर बीजेपी से बेबी कुमारी पहले से ही चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया था। अब बीजेपी ने इस सीट से बेबी कुमारी को अपना प्रत्याशी बनाया है। ऐसे में बीजेपी और मुकेश सहनी के बीच तल्खियां और बढ़ सकती है। इस चुनाव में मुकेश सहनी भाजपा के खिलाफ बिहार में चुनाव प्रचार करेंगे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



