संवाददाता/ शिव प्रताप सिंह।
दैनिक समाज जागरण
ओबरा/ सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी ओबरा मण्डल के मण्डल अध्यक्ष श्री शिव नाथ जायसवाल जी की अध्यक्षता में ओबरा मण्डल के खैराही शक्ति केन्द्र के खारड़ टोला में आज कम्बल वितरित का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसके मुख्य अतिथि समाज कल्याण विभाग मंत्री माननीय संजीव गोंड और विशिष्ठ अतिथि उमेश सिंह पटेल जी रहें। इस कार्यक्रम में जरूरत मंदों को मुख्य अतिथि जी की तरफ से कंबल वितरित किया गया। खारड टोला के सभी देव तुल्य नगर वासियों में मंत्री की इस सामाजिक कार्यक्रम में बढ़ चढ़ कर सहभाग किया और जरूरतमंद नागरिकों को कम्बल वितरित करने में अपना सराहनीय योगदान दिया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



