google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

भाजपा पटना जिला कार्यकारिणी की हुई गठन

समाज जागरण पटना जिला संवाददाता:- वेद प्रकाश

पटना/ भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को स्थानीय स्तर पर मजबूती प्रदान करने के लिए प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल के अध्यक्षता में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ने रविवार की देर रात कार्यकारिणी की घोषणा कर दी। जिसके अनुसार नए कार्यकारिणी में आधा दर्जन से अधिक नए उपाध्यक्षों के साथ अन्य पदों पर भी पदाधिकारियों को मनोनीत कर जिम्मेदारी दी गई है। घोषित कार्यकारिणी में नए और युवा चेहरों को जगह मिलने से पार्टी के नेताओं ने खुशी जताई है। इस दौरान शीर्ष नेतृत्व ने दुल्हिन बाजार मंडल के पूर्व मंडल अध्यक्ष विनोद शर्मा को पार्टी ने जिला उपाध्यक्ष का जिम्मेदारी सौंपी है। वही पालीगंज के पूर्व मंडल अध्यक्ष बिरेंद्र शर्मा को प्रवक्ता एवं काब गांव निवासी पवन तिवारी को महामंत्री बनाया है। विनोद शर्मा ने बताया कि भाजपा का संगठन की मजबूती पर अधिक जोर है। पार्टी हर माह किसी न किसी अभियान के बहाने आमजन के बीच जा रही है। ऐसे में कुछ दिन पहले जिलाध्यक्ष के रूप में रजनीश कुमार को जिम्मेदारी दी गई है। रविवार को कार्यकारिणी में जिला कार्यकारिणी की सूची जारी होने के बाद जहां पार्टी के अधिकांश नेताओं ने खुशी जाहिर कर पार्टी की मजबूती पर जोर दिया है। इसके लिए बधाई देने वालों में सांसद रामकृपाल यादव, जिला अध्यक्ष रजनीश कुमार, विक्रम के पूर्व प्रत्याशी अतुल शर्मा ,रामजन्म शर्मा, उषा विद्यार्थी, मंडल अध्यक्ष इंद्रजीत कुमार, महामंत्री कुंदन कुमार, नारायण शर्मा, अभिमन्यु कुशवाहा सुनील सिंह रवि कुमार सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता शामिल है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)