google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

योग और व्यायाम स्वस्थ शरीर के बहुत जरूरी- अनामिका

समाज जागरण रंजीत तिवारी
वाराणसी।।
आज राजकीय बालिका इंटर कॉलेज जक्खिनी वाराणसी में समर कैंप के तेरहवें दिन योग और व्यायाम का प्रशिक्षण दिया गया।आज बालिकाओं ने कबड्डी,वॉलीबॉल ,कैरम, लूडो आदि खेल खेला। छात्राओं को चित्रों के माध्यम से कल्पना करके कल्पना शील कहानी लिखना बताया गया साथ ही साथ भाषा वृक्ष का निर्माण एवं अपनी दिनचर्या का वर्णन करते हुए कल्पनाशील डायरी कैसे लिखी जाए इस संबंध में जानकारी दी गई जिसे छात्राओं ने उत्साह पूर्वक कल्पना करके डायरी का निर्माण किया। कार्यक्रम का समापन छात्राओं को जलपान वितरण के साथ हुआ। प्रधानाध्यापिका अनामिका ने बताया राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुसार उत्तर प्रदेश शासन ने विद्यालयों में ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान बच्चों को विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से सक्रिय रहने के लिए समर कैंप प्रारंभ किया है। यह कैंप दिनांक 21 मई से 10 जून तक आयोजित किया गया है। समर कैंप में छात्राएं प्रतिदिन योग, प्राणायाम व्यायाम आदि क्रियाकलापों के साथ चित्रकारी, विविध शिल्प, क्राफ्ट तथा बहुत सारी अन्य वस्तुएं बनाना सीख रही हैंl कैंप के आज संस्था के शिक्षिका सहित छात्राएं शामिल रही।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)