
भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए उम्मीदवार की घोषणा कर दी है।
राष्ट्रपति पद बीजेपी से उम्मीदवार कौन होगा? इस बात से मंगलवार रात को पर्दा हट गया है। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके राष्ट्रपति पद के लिए द्रौपदी मुर्मू को उम्मीदवार घोषित किया गया।
वहीं झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को एनडीए की ओर से राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाए जाने पर भाजपा किसान मोर्चा पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य: राहुल प्रधान ने केंद्रीय नेतृत्व का किया आभार।
राहुल प्रधान ने कहा की जनजातीय समुदाय की महिला को राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार बनाने का भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व का यह निर्णय ऐतिहासिक है।
विषम भौगोलिक परिस्थितियों के बीच श्रीमती मुर्मू का सम्पूर्ण जीवन जनजातीय समाज के शैक्षणिक उन्नयन, गरीब और ज़रूरतमंदों की सेवा के लिए समर्पित रहा है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि श्रीमती मुर्मू का अनुभव और नीति निर्धारण की क्षमता देश को विश्वगुरु बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देगी।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



