दैनिक समाज जागरण रिपोर्ट अविनाश मंडल (पाकुड़)
पाकुड़ जिला में स्थित डा.भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शनिवार को बीजेपी कार्यकर्ताओं ने संविधान दिवस मनाया। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष अमृत पांडे के नेतृत्व में श्रद्धांजलि दी गई। कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर संविधान निर्माता डा. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर फूलों की माला पहनाकर और पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। जिला अध्यक्ष अमृत पांडे ने कहा कि वह संविधान निर्माता डा. भीमराव आंबेडकर की नीतियों को घर-घर पहुंचाएंगे और सद्भावना का संदेश देंगे। इस मौके पर प्रदेश की मंत्री शर्मिला रजक ,नगर परिषद अध्यक्ष संपा शाह,जिला के उपाध्यक्ष दिलीप सिंह हिसाबी राय, मीरा प्रवीण सिंह, बलराम दुबे, नगर अध्यक्ष पंकज कुमार सा, नगर महामंत्री पार्थ रक्षित, रतन भगत एवं कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



