परमवीर पात्रों,दैनिक समाज जागरण, संवाददाता, जमशेदपुर (झारखंड) 25 सितंबर 2025
पोटका। दुर्गा पूजा का पर्व नजदीक आते ही सुरक्षा और सुविधा को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारी तेज हो गई है। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जिला परिषद सूरज मंडल जी के प्रयास से पोटका प्रखंड अंतर्गत हाता–तिरिंग एनएच-220 सड़क पर बने बड़े गड्ढों को भरने का कार्य गुरुवार सुबह से शुरू किया गया। यह कार्य एनएच-220 चाईबासा प्रमंडल के देखरेख में किया जा रहा है।
दुर्गा पूजा के दौरान प्रतिवर्ष भारी संख्या में श्रद्धालु और आम लोग आवागमन करते हैं। ऐसे में खराब सड़क और गहरे गड्ढों के कारण दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से इस सड़क की हालत खराब थी, जिससे वाहन चालकों और ग्रामीणों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही थी। बरसात के दिनों में गड्ढों में पानी भर जाने से खतरा और भी बढ़ गया था।
इसी समस्या को देखते हुए भाजपा जिला परिषद सूरज मंडल जी ने पहल की और विभाग से सड़क की मरम्मती कराने का आग्रह किया। उनके प्रयासों से एनएच-220 चाईबासा प्रमंडल द्वारा सड़क मरम्मती कार्य को त्वरित रूप से शुरू किया गया। मरम्मती कार्य शुरू होने पर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।
इस मौके पर शौर्य यात्रा समिति के सदस्यगण भी उपस्थित रहे और सड़क मरम्मती कार्य में सहयोग प्रदान किया। समिति के सदस्यों ने कहा कि दुर्गा पूजा के अवसर पर सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करना हम सबकी जिम्मेदारी है।
ग्रामीणों ने भाजपा जिला परिषद सूरज मंडल जी के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि उनके कारण अब पूजा पर्व न केवल हर्षोल्लास के साथ बल्कि सुरक्षित तरीके से मनाया जा सकेगा। लोगों ने उम्मीद जताई कि आगे भी इसी तरह विकास के मुद्दों पर पहल की जाएगी।



