google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

भाजपा का 47वां स्थापना दिवस मनाया गया

वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो किशनगंज।
भारतीय जनता पार्टी का 47वां स्थापना दिवस सोमवार को स्थानीय भाजपा जिला कार्यालय, मंझिया रोड में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के तैलचित्रों पर दीप प्रज्वलित कर पुष्पांजलि अर्पित की गई।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विहपुर के विधायक इंजीनियर शैलेन्द्र कुमार थे, जबकि अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष शिशीर कुमार दास ने की।
अपने संबोधन में विधायक शैलेन्द्र कुमार ने कहा कि कार्यकर्ता ही किसी भी राजनीतिक दल की रीढ़ होते हैं। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से हमेशा अपना मनोबल ऊंचा रखने का आह्वान किया तथा कहा कि वे किशनगंज आते रहेंगे। साथ ही उन्होंने सभी से अपने-अपने घरों में पार्टी का झंडा लगाने की अपील की।


जिला उपाध्यक्ष शिशीर कुमार दास ने कहा कि जिले के कार्यकर्ता एकजुट होकर पार्टी के सभी कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक संचालित कर रहे हैं। वहीं जिला महामंत्री कौशल झा ने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि जिले के सभी मंडलों में बूथ स्तर तक स्थापना दिवस मनाने का संकल्प लिया गया है।


महिला मोर्चा की ओर से रंगोली बनाकर कार्यक्रम को आकर्षक बनाया गया तथा सभी कार्यकर्ताओं के बीच मिठाई वितरित कर एक-दूसरे को बधाई दी गई।


इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष हरिराम अग्रवाल, मनीष सिन्हा, नगर अध्यक्ष अरविंद मंडल, सुबोध माहेश्वरी, शिवनारायण यादव, संजय पासवान, लखवीर कोर, सोनी देवी, दुर्गा स्वर्णकार, लता मोदी, मीरा रामदास, सृष्टि कुमारी, रीता देवी, दुर्गा देवी, कौशल आनंद, हरि किशोर साह, अधिवक्ता नजाकत अली, राजा साहा, शिवम साहा, दीपम सरकार, कमलेश शर्मा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)