google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पटना में सड़क हादसे के दौरान पांच की मौत एक घायल

समाज जागरण पटना जिला संवाददाता:- वेद प्रकाश

पटना/ पटना में सिपारा-पुनपुन रोड पर परसा बाजार थाना क्षेत्र के सुविधा गांव के पास मंगलवार की देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मसौढ़ी की ओर से पटना आ रही तेज रफ्तार ग्रैंड विटारा कार पीछे से एक ट्रक में जोरदार टक्कर मारते हुए उसके नीचे घुस गई। हादसा इतना भीषण था कि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार सभी पांच युवक मौके पर ही मौत के शिकार हो गए। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से गैस कटर के द्वारा कार को काटकर शवों को बाहर निकाला गया। सभी मृतकों की पहचान हो चुकी है। जिसमे पटना के गोपालपुर निवासी 50 वर्षीय राजेश कुमार, 38 वर्षीय संजय कुमार, पटना के सिपारा निवासी 38 वर्षीय कमल किशोर, पटना निवासी 30 वर्षीय
प्रकाश चौरसिया, मुजफ्फरपुर निवासी 30 वर्षीय सुनील कुमार शामिल है। जैसे ही अस्पताल में शवों की पहचान हुई, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। राजेश कुमार के बड़े भाई ने कहा कि वह हर दिन की तरह फतुहा से कारोबार निपटाकर पटना लौट रहे थे उन्हें कभी सोचा भी नहीं था कि इस तरह की खबर सुनने को मिलेगी। मृतक संजय कुमार के पिता अपने बेटे का शव देख बिलख पड़े। कमल किशोर और प्रकाश चौरसिया के परिजन भी पोस्टमार्टम हाउस के बाहर बेसुध होकर बैठ गए। सुनील कुमार के रिश्तेदार रोते-बिलखते बार-बार यही कह रहे थे कि अभी तो उम्र ही क्या थी, पूरा परिवार उन पर ही निर्भर था। घटना की सूचना मिलते ही देर रात से ही परिजनों और ग्रामीणों का जुटना शुरू हो गया। सुबह-सुबह कुर्जी, पटेल नगर और मिथुन चक्रवर्ती नगर इलाके में उनके घरों के बाहर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। महिलाएं लगातार रोती-बिलखती रहीं, मोहल्ले के लोग उन्हें ढांढस बंधाने की कोशिश करते रहे। कोई अखबार से घटना की जानकारी पाकर भागा-भागा उनके घर पहुंचा तो किसी को फोन से हादसे की खबर मिली और वह बेसुध होकर घर से बाहर निकल पड़ा। परसा बाजार थाना प्रभारी मेनका रानी ने बताया कि हादसा इतना भीषण था कि सभी कारोबारी कार में ही दबकर मर गए थे। शवों को निकालने में पुलिस को ग्रामीणों की काफी मदद मिली। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे। पुलिस जांच कर रही है कि कार कौन चला रहा था और हादसा कैसे हुआ। थाना अध्यक्ष मेनका रानी ने बताया कि हादसा रात करीब 11:30 से 12 बजे के बीच हुआ। ट्रक मसौढ़ी से पटना की ओर आ रहा था और पीछे से तेज गति से आ रही ग्रैंड विटारा अचानक ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा ट्रक के पिछले हिस्से में बुरी तरह फंस गया। सभी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. शव गाड़ी में बुरी तरह से फंसे हुए थे। पुलिस और स्थानीय लोग काफी देर तक शव निकालने की कोशिश करते रहे लेकिन कार इतनी बुरी तरह फंस चुकी थी कि गैस कटर और जेसीबी की मदद से कार को काटकर शवों को बाहर निकाला गया। वही प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। कार पूरी तरह पिचक चुकी थी और पांचों शव क्षत-विक्षत अवस्था में ट्रक के नीचे दबे हुए थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)