मोदी-शाह के नेतृत्व और रणनीति को बताया जीत का कारण
दैनिक समाज जागरण | जिला संवाददाता : महेन्द्र जावला बहल
ढिगावा मंडी। भाजपा मंडल अध्यक्ष मुरारी लाल शर्मा ने पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की जीत को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की प्रभावी रणनीति का परिणाम है।
मुरारी लाल शर्मा ने कहा कि भाजपा की प्रचंड जीत से पश्चिम बंगाल में विकास, सुरक्षा और समृद्धि का नया दौर शुरू होगा। उन्होंने विश्वास जताया कि जनता के सहयोग और समर्थन से “सोनार बांग्ला” का सपना अब साकार होगा।
उन्होंने कहा कि राज्य की जनता ने ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली सरकार के खिलाफ निर्णायक जनादेश दिया है। जनता ने भ्रष्टाचार, तुष्टीकरण और कथित दमनकारी राजनीति को नकारते हुए भाजपा के पक्ष में मतदान किया है।
भाजपा मंडल अध्यक्ष ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी नीतियों, सुशासन मॉडल और मजबूत नेतृत्व पर जनता के अटूट विश्वास का प्रमाण है।
उन्होंने कहा कि देशभर में विकास की राजनीति को लगातार समर्थन मिल रहा है, जिसके चलते भाजपा विभिन्न राज्यों में लगातार सफलता हासिल कर रही है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



