वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो किशनगंज।
राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (RBSK) के तहत जिले में गंभीर और जन्मजात बीमारियों से पीड़ित बच्चों को समय पर इलाज दिलाने का काम जारी है। इसी क्रम में आज तीन बच्चों को सदर अस्पताल किशनगंज से आईजीआईएमएस पटना रेफर किया गया।
रेफर किए गए बच्चों में आकाश मरांडी (9 माह, होंठ व तालू का कटाव), मोहित आलम (5 वर्ष, जन्मजात हृदय रोग) और इंटरा बेगम (6 वर्ष, जन्मजात हृदय रोग) शामिल हैं।
स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन के समन्वय से बच्चों की स्क्रीनिंग, यात्रा व्यवस्था और परिजनों का मार्गदर्शन सुनिश्चित किया गया। सिविल सर्जन डॉ. राज कुमार चौधरी ने कहा कि गंभीर और जन्मजात रोगों से पीड़ित बच्चों को समय पर विशेषज्ञ इलाज उपलब्ध कराना प्राथमिकता है।
जिलाधिकारी विशाल राज ने बताया कि आरबीएसके जैसी योजनाएं गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए वरदान साबित हो रही हैं और प्रशासन परिजनों को हरसंभव सहयोग सुनिश्चित कर रहा है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



