गुन्नौर ब्लॉक के सभागार में गुरुवार को रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300 वीं जयंती त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के तहत महिला सशक्तिकरण सम्मेलन आयोजित किया गया जिसमें भाजपा जिला मंत्री कुमोद वार्ष्णेय ने दीप प्रचलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में दर्जनों गांवो से आई महिलाएं और पुरुष शामिल हुए। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख आशीष कुमार उर्फ हनी यादव ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर मालवा साम्राज्य किया। उन्होंने सैकड़ो मंदिर और धर्मशालाओं का निर्माण कराया था। महिलाओं के लिए विशेष तौर से काम करते थे। भाजपा महामंत्री कुमोद वार्ष्णेय ने कहा अहिल्याबाई होलकर तेल शताब्दी स्मृति अभियान हर बेटी के लिए बड़ा स्रोत है अहिल्याबाई के मार्ग पर चलकर महिलाएं समाज में सम्मान और आत्मनिर्भरता हासिल कर सकती हैं। सरकार भी महिलाओं के लिए स्वयं सहायता समूह बैंक सखी समेत तमाम योजना चलाकर सशक्त बनाने में जुटी हुई है इस मौके पर खंड विकास अधिकारी अखिलेश कुमार, जिला मंत्री कुमोद वार्ष्णेय, मंडल अध्यक्ष इंदीवर सिंह , पूर्व मंडल अध्यक्ष जुलियस सीजर,मंडल महामंत्री सचिन प्रजापति, जयदेव आर्य, पूनम शर्मा, आदि मौजूद रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



