google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

खण्ड विकास अधिकारी मझवाँ ने चौपाल मे किया प्रतिभाग

“सवांददाता (मझवा )मीरजापुर एस.के-सिंह उर्फ़ गुड्डू सिंह के अनुसार आज दिनांक 20/09/2024 को सुबह लगभग 11 बजे खण्ड विकास अधिकारी मझवाँ श्री संजय कुमार श्रीवास्तव के द्वारा ग्राम सभा चड़िया के कमपोजिट विद्यालय एवं पंचायत भवन का औचक नीरीक्षण किया गया | मौके पर पंचायत भवन चड़िया बन्द पाया गया | विद्यालय के जांच मे लगभग सबकुछ सही पाया गया उसके बाद आंगनवाडी केंद्र चड़िया का भी नीरक्षण किये वहा पर भी सबकुछ ठीक मिला.. मि. डे मिल के तहत तहरी बनी थी उस तहरी मे टमाटर वैगरह कम मात्रा मे पाया गया!
विद्यालय मे डेस्क ब्रेन्च की आवश्यकता है| इसके बाद ग्राम सभा दियांव के प्रा0 वि0 व आंगनवाड़ी केन्द्र का भी निरक्षण किये वहा पर सबकुछ पठन पाठन सही पाया गया इसके बाद ग्रामसभा रामापुर मे चौपाल मे उपस्थिति होकर के ग्रामवासियो की समस्याओ को सुनकर के उन सभी के समस्या के समाधान हेतु सचिव संतोष सिंह व पंचायत सहायक पूनम पटेल को निर्देशित किये.. इस मौके पर ऐडिओ एजी विजय प्रताप सिंह एडिओ एस. टी अंगदराम प्रतिनिधि छोटेलाल एनम सीमा देवी कोटेदार कमलेश सिंह के साथ -साथ लगभग एक सौ ग्राम वासी उपस्थिति थे..!


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)