दैनिक समाज जागरण
संवाददाता
जमालपुर(मीरजापुर) शुक्रवार को क्षेत्र के डेढ़ौना गांव में आयोजित ग्राम चौपाल में सहायक विकास अधिकारी कृषि शनि सिंह एवं जयपट्टी कला गांव में बीओ पीआरडी सरिता बैस ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना।चौपाल में पेंशन, शौचालय एवं आवास के मामले अधिक आए।डेढ़ौना गांव में आयोजित चौपाल में रोजन एवं धर्मशीला ने वृद्धा पेंशन, कन्हैया ने पीएम किसान सम्मान निधी,मीना देवी, शांति देवी एवं उषा ने प्रधानमंत्री आवास बनवाए जाने एवं राजकुमार,कांति एवं शमीम अहमद ने शौचालय बनवाए जाने की मांग किया।इस दौरान ग्राम प्रधान मीना गुप्ता, सचिव कमलेश पाल, दीनानाथ गुप्ता ईत्यादि लोग मौजूद रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



