ब्यूरो चीफ़/ समाज जागरण
सोनभद्र। नवागत खंड शिक्षा अधिकारी नगवां धनंजय सिंह को ब्लॉक संसाधन केंद्र पर डॉक्टर बृजेश कुमार सिंह महादेव ब्लॉक स्काउट मास्टर नगवां एवं वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष राशैम सोनभद्र द्वारा अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
डॉ महादेव ने बताया कि एक अच्छे अधिकारी में ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा, निर्णय लेने की क्षमता, प्रभावी संचार टीम का नेतृत्व करने, समस्याओं का समाधान करने, और दूसरों को प्रेरित करने में सक्षम होना चाहिए। जो हमारे नवागत खंड शिक्षा अधिकारी में है। आप शिक्षकों के शिक्षक कुशल मार्गदर्शक और शिक्षकों के दर्द को समझने वाले हैं। विकासखंड नगवा जैसे दुर्गम एवं विषम भौगोलिक क्षेत्र वाले भू भाग में सेवा दे रहे हैं शिक्षकों की समस्याओं को भी बखूबी समझते हैं।
नवागत खंड शिक्षा अधिकारी धनंजय सिंह ने कहा कि एक अच्छा शिक्षक वह है जो न केवल ज्ञान प्रदान करता है, बल्कि छात्रों को प्रेरित भी करता है, उनके विकास में सहायक होता है और उन्हें जीवन में सफल होने के लिए तैयार करता है।
इस अवसर पर जय प्रसाद चौरसिया प्रधानाध्यापक पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय पल्हारी, विनोद मिश्रा ब्लॉक अध्यक्ष, महेंद्र जायसवाल पूर्व ब्लाक अध्यक्ष, पीएन सिंह, श्रीकांत दुबे, अरविंद पांडेय, महेश भारती, उर्मिला, मुकेश, ओमप्रकाश, प्रशांत मिश्रा, महेंद्र, उमेश दुबे, अजय, देवेंद्र, अंकित, राकेश, हरिओम, रविकांत मौर्य, राजीव सिंह, अमन मौर्य, रामदुलार सिंह सहित दर्जनों शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। नए सत्र की शुभकामनाओं के साथ सत्र समापन की घोषणा की गई।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



