ब्यूरो चीफ़/ समाज जागरण
सोनभद्र। विलास बैंक्विट हाल चुर्क जनपद सोनभद्र में यूनाइटेड यूनिवर्सिटी प्रयागराज के पदाधिकारीयों द्वारा जनपद सोनभद्र के कक्षा 10 व कक्षा 12 के प्रतिभाशाली बच्चों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर “हिंदुस्तान प्रतिभा सम्मान” से सम्मानित किया गया।
पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी रवि प्रकाश त्रिपाठी की छोटी बिटिया दिव्यंका त्रिपाठी को कक्षा 12 में विमला इंटर कॉलेज में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी द्वारा मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
पतंजलि योग परिवार, त्रिपाठी परिवार के लोग एवं शुभ चिंतकों ने हर्ष जताते हुए शुभकामनाएं दी।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



