समाज जागरण रंजीत तिवारी
रामेश्वर वाराणसी।।
स्थानीय विकासखंड के देईपुर स्थित बी पैक्स पर मंगलवार को खंड स्तरीय किसान सभा का आयोजन किया गया जिसमें किसानों को कम लागत पर अधिक उपज प्राप्त करने के लिए नई तकनीकी के साथ साथ सही उर्वरक और बीज की जानकारी दी गई ।वही इस दौरान आयोजित सभा में उपस्थित किसानो को संबोधित करते हुए इफको क्षेत्रीय प्रबंधक डॉ विवेक दिक्षित ने कहा किसानों को नैनो यूरिया और नैनो डीएपी पर आधारित खेती करने पर जोर देना चाहिये।उन्होंने बताया खेती के लिए नैनो यूरिया का उपयोग करने का सबसे बड़ा फायदा है कि इससे पर्यावरण को कम से कम नुकसान पड़ता है। इससे ग्रीनहाउस गैसों का उत्सर्जन कम होगा और हवा और पानी की गुणवत्ता में सुधार होगा।
कार्यक्रम में समिति अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, सचिव त्रिभुवन दुबे,राहुल कुमार सिंह,उपेंद्र यादव,धवल कुमार सिंह,शशांक सिंह,बृजेश मिश्रा,सूर्यबली पटेल,विकास मौर्य आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



