google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

जन्म दिन पर छात्राओं के हाथों कटवाया केक लगाया पौध

समाज जागरण रंजीत तिवारी
रामेश्वर वाराणसी।।

जन्म दिन का उत्सव हर किसी के लिए खास होता हैं लोग अपने जन्म दिन यादगार बनाने के लिए क्या क्या करते है।कोई पार्टी तो कोई धार्मिक यात्रा पर जाता हैं लेकिन आज एक अनोखी जन्म दिन की पार्टी देखने को मिली। रामेश्वर स्थित श्री युगल बिहारी इन्टर कालेज के प्रबंधक धर्मेंद्र सिंह पप्पू ने अपनी 46 वी जन्म दिन के अवसर पर विद्यालय में अध्ययनरत छात्राओं के हाथों केक कटवाकर अपना जन्म दिन मनाया।उसके बाद परिसर में पौध रोपण भी किया ।वही छात्र छात्राओं संग पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। विद्यालय में उपस्थित शिक्षकों ने भी इस प्रकार के जन्म दिन की पार्टी की सराहना किया। विद्यालय परिसर में प्रधानाचार्य नीरज यादव, दारा कुमार,शुभम मिश्रा,धर्मेंद्र वर्मा, सुभाष राम,अनीता पांडेय,स्वेता सिंह,अंजली वर्मा सहित छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)