google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

खण्ड स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन

दैनिक समाज जागरण अखिलेश सिंह
हरदोई। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी माधौगंज पीके मिश्रा ने बताया है कि आज खण्ड स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन फूलमती मॉ सरस्वती विद्या मन्दिर इन्टर कालेज माधौगंज मे सम्पन्न हुआ। जिसमे 100, 200, 400, 800 व 1600 मीटर रेस, लम्बी कूद, गोला फेक, बॉलीबाल व कबड्डी का आयोजन हुआ। जिसमे बालक व बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। 100 मीटर रेस मे बालक वर्ग मे ऋषि शुक्ला व बालिका वर्ग मे राधा देवी, 200 मीटर रेस मे सौरभ द्विवेदी व सुधा, 400 मीटर रेस मे अर्चित सिंह व सुरभि तिवारी, 800 मीटर रेस मे आलोक सिंह व रोशनी यादव, 1600 मीटर रेस मे कमलाकान्त व प्रियंका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। लम्बी कूद मे बालक वर्ग मे विभू सिंह व बालिका वर्ग मे राधा देवी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। गोला फेंक मे बालक वर्ग मे संदीप कुमार व बालिका वर्ग मे रोशनी यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बालीबाल मे प्रथम विजेता भैसी खेड़ा व उप विजेता रूदामऊ प्रथम की टीम रही। कबड्डी मे प्रथम विजेता भैसी खेड़ा तथा उप विजेता माधौगंज द्वितीय की टीम रही। विजेताओं को प्रधानाचार्य सतीश कुमार मिश्रा ने मेडल एवं प्रमाण पत्र तथा यूटिलिटी प्राईज, ट्रैक सूट, टी शर्ट, नेकर, बड़ी थाली छोटी प्लेट दिया गया। खण्ड स्तरीय ग्रामीण खेेल कूद प्रतियोगिता मे 203 बालक व बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। निर्णायकगण मे मंशाराम यादव, भईया लाल व राजबहादुर पीटीआई उपस्थित रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)