google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

डीएसपी सहित 14 सेवानिवृत पुलिसकर्मियों को पुलिस लाइन में दी गई विदाई, एसपी ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित, उज्जवल भविष्य की दी शुभकामनाएं

दैनिक समाज जागरण अखिलेश सिंह ब्यूरो हरदोई
हरदोई।पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हुए अधिकारियों और कर्मचारियों का विदाई समारोह पुलिस लाइन में आयोजित किया गया। पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने पुलिस महकमे से सेवानिवृत हुए 14 लोगों को विदाई दी और उनके सुखमय जीवन की कामना की।
हरदोई में तैनात पुलिस उपाधीक्षक अशोक कुमार त्रिपाठी, निरीक्षक अशोक कुमार पाण्डेय, उप निरीक्षक देवनाथ, उप निरीक्षक अयोध्या प्रसाद द्विवेदी, उप निरीक्षक योगेश कुमार सिंह, उप निरीक्षक रामनरेश यादव, उप निरीक्षक रामबदन यादव, उप निरीक्षक मो आसिफ, मुख्य आरक्षी रामसिंह, मुख्य आरक्षी अमर नाथ गौड़, मुख्य आरक्षी अखिलेश कुमार, मुख्य आरक्षी शिव गोविंद सिंह, आरक्षी रामेंद्र प्रताप सिंह और उर्दू अनुवादक अनीस अहमद सेवानिवृत्त हो गए। पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को अंग वस्त्र पहना कर माल्यार्पण किया तथा उनके सुखमय व उज्जवल में जीवन के लिए कामना की। इसके साथ ही प्रशस्ति पत्र और उपहार भेंट किये और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी अनिल कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी दुर्गेश सिंह, सीओ सिटी राजेश द्विवेदी, सीओ बघौली विकास जायसवाल, सीओ हरियावां परशुराम सिंह, इंस्पेक्टर एलआईयू श्रीश शर्मा सहित तमाम पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)