google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव की पूर्व संध्या पर रक्तदान शिविर का किया गया आयोजन

समाज जागरण विश्व नाथ त्रिपाठी
प्रतापगढ़। काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव की पूर्व संध्या पर आज दिनांक 08.08.2024 को नगर पालिका परिषद बेला प्रतापगढ़ में डा० सोनेलाल पटेल स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, प्रतापगढ़ के द्वारा रक्तदान का कैम्प लगाकर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। डा० संतोष कुमार सिंह द्वारा सर्वप्रथम रक्तदान करके रक्तदान कैम्प को प्रारम्भ किया गया। उक्त रक्तदान में कुल 10 लोगो द्वारा अपनी स्वेच्छा से रक्तदान किया जिनमें अभिनाश, चन्दन, रमेश, साहबलाल, अजीत, विनोद, अरविन्द, लालबहादुर लोगो ने रक्तदान किया। रक्तदान करने के उपरान्त रक्तकेन्द्र के डा० पवन कुमार गुप्ता मेडिकल ऑफिसर के द्वारा रक्तदान करने वाले लोगो को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसका आयोजन नगर पालिका परिषद बेला प्रतापगढ़ द्वारा किया गया था। शिविर में रक्तकेन्द्र के डा० पवन गुप्ता, एल०टी० पी०एन० भट्ट, पवन मिश्रा, शिवम मिश्रा, काउन्सलर कुसुमलता गुप्ता, वार्ड ब्वाय महेन्द्र, आशीष, आदि मौजूद रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)