google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

सघन मत्स्य पालन हेतु एयरेशन सिस्टम की स्थापना हेतु महिला लाभार्थी 19 अगस्त तक करें आवेदन

समाज जागरण दैनिक
विश्व नाथ त्रिपाठी

प्रतापगढ़। मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य पालक विकास अभिकरण विकास कुमार दीपांकर ने बताया है कि वर्ष 2024-25 में सघन मत्स्य पालन हेतु एयरेशन सिस्टम की स्थापना नामक नवीन योजना प्रारम्भ कर दी गयी है। उन्होने बताया है कि सघन मत्स्य पालन हेतु एयरेशन सिस्टम की स्थापना हेतु महिला लाभार्थियों द्वारा ऑनलाईन आवेदन विभागीय पोर्टल पर दिनांक 19 अगस्त 2024 तक किया जा सकता है। उन्होने बताया है कि योजना के अन्तर्गत मत्स्य बीज हैचरी संचालित करने वाले हैचरी स्वामी, निजी क्षेत्र एवं पटटे पर आवंटित ऐसे महिला जिनके तालाब की पटटा अवधि कम से कम 5 वर्ष अवशेष हो पात्र होगें। परियोजनान्तर्गत 0.50 हे0 के तालाब में 2 हार्सपावर के एक कवाड पैन्डिल व्हील एरियेटर एवं 1.00 हे० या उससे बडे तालाब हेतु अधिकतम दो एरियेटर प्रति महिला मत्स्य पालक जिनके तालाब की वर्तमान मत्स्य उत्पादकता कम से कम 4-5 टन प्रति हे० हो की उत्पादकता में वृद्धि हेतु अनुदान दिया जायेगा। योजना पूर्णतः महिला मत्स्य पालकों के लिए संचालित की गई है। योजना में तालाबों के ऐसे सभी पट्टाधारक आवेदन कर सकते है, जिनके पट्टे की अवधि न्यूनतम 5 वर्ष अवशेष है। योजना हेतु आवेदक को ईकाई लागत रूपये 0.75 लाख प्रति यूनिट पर सामान्य, अन्य पिछडा वर्ग की महिलाओं हेतु 50 प्रतिशत अनुदान तथा अनुसूचित जाति के महिलाओं हेतु 60 प्रतिशत अनुदान उपलब्ध कराया जायेगा। योजनान्तर्गत विवरण ईकाई लागत आवेदन करने की प्रकिया, आवेदन के साथ संलग्न किये जाने वाले अभिलेखों का विस्तृत विवरण विभागीय पोर्टल पर देखा जा सकता है। आनलाइन आवेदन विभागीय पोर्टल fisheries.up.gov.in पर किया जा सकता है। इसके अतिरिक्ति मत्स्य विभाग के मण्डलीय व जनपदीय कार्यालय से किसी भी कार्य दिवस में विस्तृत जानकारी प्राप्त की जा सकती है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)