google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

32 वर्षीय युवक का झाड़ियों में मिला शव

हत्या कर शव को छिपाने की आशंका

समाज जागरण
अयोध्या :
इनायतनगर थाना क्षेत्र के हरिंग्टनगंज चौकी क्षेत्र में स्थित किसान इंटर कॉलेज कल्याणपुर के निकट स्थित एक देवस्थान के सामने झाड़ियों में 32 वर्षीय युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची इनायतनगर पुलिस युवक का शव कब्जे में लेकर उसकी पहचान में लग गयी है। हालांकि अभी युवक के शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। घटना की जानकारी पाकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजकरण नैय्यर भी मौके पर पहुंचकर गहन निरीक्षण करके मौके पर मौजूद मातहतों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक सोमवार को ग्रामीणों ने खड़भड़िया चिलबिली मार्ग पर स्थित किसान इंटर कॉलेज के पास झाड़ियां में 32 वर्षीय युवक का शव देखा और स्थानीय पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक अभिमन्यु शुक्ला पहले तो उसकी पहचान में कराने का प्रयास किया किन्तु पहचान न होने के बाद उन्होंने विभाग के उच्चाधिकारियों को घटनाक्रम से अवगत कराया।इसके बाद क्षेत्राधिकारी सुनील कुमार सिंह और एस एस पी भी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। एसएसपी ने बताया कि युवक द्वारा पहने गए शर्ट की जेब से कुछ कागजात मिले हैं, जिसके आधार पर उसकी पहचान कराई जाने के प्रयास जारी हैं। वहीं मिले कागजातों के आधार पर युवक संभवतः रुदौली कोतवाली क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है। फिलहाल अब युवक के परिजनों के आने के बाद ही उसकी पहचान की तस्वीर साफ हो सकेगी। हालांकि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)