उमाकांत दैनिक समाज जागरण संवाददाता
खरसावां
चक्रधरपुर डिवीजन के बडाबांबो व राजखरसावां स्टेशन के बीच पोटोबेडा गांव के समीप हुए। रेल हादसे में ग्रामीणों के साथ-साथ विधायक दशरथ गागराई के पत्नी सह समाजसेवी बासंती गागराई पीपुल्स वेलफेयर एसोसिएशन के सचिव डॉ विजय गागराई ने मानवता का परिचय दिखाते हुए सभी यात्रियों के बीच पानी व खाद्य सामग्री का वितरण किया। मौके पर डॉ विजय गागराई ने रेल हादसे में मृत्यु हुई दो व्यक्ति की आत्मा के शांति के लिए भगवान से प्रार्थना किया साथ ही घायल हुए यात्रियों की जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने कहा कि यह घटना बहुत ही दुखद घटना है साथ ही भगवान की आशीर्वाद से बहुत यात्रियों की जान बच गई। उन्होंने अपनी गहरी संवेदना प्रकट करते हुए। सभी यात्रियों को सुकुशल अपने घर पहुंचने की कामना किया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



