मुंबई ( गिरजा शंकर अग्रवाल ) – प्रसिद्ध अभिनेत्री श्रीदीपा डे प्रतिष्ठित “वीरांगना अवॉर्ड समारोह” में सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएँगी । यह कार्यक्रम दिव्या युवा मंच द्वारा आयोजित इंटरनेशनल युथ डेवलपमेंट कांन्क्लेव (IYDC-5) के अंतर्गत आयोजित किया जा रहा है। यह भव्य कार्यक्रम 4, 5 और 6 अप्रैल 2026 को एलेनाबाद, सिरसा (हरियाणा, भारत) में आयोजित होगा। इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के विभिन्न क्षेत्रों में साहस, नेतृत्व और समर्पण के साथ कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित करना तथा महिला शक्ति की भावना को प्रोत्साहित करना है।
इस कार्यक्रम का आयोजन संस्थापक एवं आयोजक श्री सुबास चौहान के नेतृत्व में किया जा रहा है! जो युवाओं के विकास और महिला सशक्तिकरण के लिए विभिन्न सामाजिक पहलों के माध्यम से सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। इस अवसर पर अभिनेत्री श्रीदीपा डे ने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा, कि ऐसे प्रेरणादायक मंच का हिस्सा बनना उनके लिए गर्व की बात है! जहाँ समाज में महिलाओं की उपलब्धियों और उनके योगदान को सम्मानित किया जाता है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में शामिल होकर वे सम्मानित महिलाओं और प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करने के लिए उत्साहित हैं।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



