google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

नबीनगर के मध्य विद्यालय लेंबोखाप के छात्राओं का दल शैक्षणिक परिभ्रमण पर

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) मंगलवार को मुख्यमंत्री शौक्षणिक परिभ्रमण योजना के तहत नबीनगर प्रखंड के राजकीय मध्य विद्यालय लेंबोखाप के 35 छात्र/छात्राओं का दल ऐतिहासिक स्थल उमगा और बोधगया के लिए रवाना हुए। परिभ्रमण दल दल को पिपरा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि अनील कुमार सिंह उर्फ पिंटू ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर मुखिया प्रतिनिधि ने कहा कि बोधगया और उमगा में शैक्षणिक परिभ्रमण का उद्देश्य छात्रों को ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व के स्थलों का प्रत्यक्ष अनुभव कराना है। इससे छात्रों को इन स्थलों के बारे में जानकारी प्राप्त होगी और उनका बौद्धिक और मानसिक विकास होगा ।

वहीं छात्रों के दल का नेतृत्व कर रहे प्रधानाध्यापिका अनीता कुमारी ने बताया कि बोधगया में छात्र महाबोधि मंदिर, बोधि वृक्ष, और अन्य ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण करेंगे, जबकि उमगा में वे सूर्य मंदिर और अन्य धार्मिक स्थलों का भ्रमण करेंगे। इससे छात्रों को इन स्थलों के ऐतिहासिक, भौगोलिक और सांस्कृतिक महत्व के बारे में जानकारी मिलेगी ।परिभ्रमण दल में विद्यालय के शिक्षिका प्रेमा कुमारी,कुंती कुमारी और पूजा कुमारी शामिल है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)