google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

कानपुर में पटका, बलात्कार किया और भाग गया बमबाज का बेटा, रिपोर्ट दर्ज

सुनील बाजपेई
कानपुर। यहां जिले में किशोरियों और युवतियों के साथ छेड़खानी और बलात्कार की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है ,जिसके क्रम में एक और किशोरी को शिकार बना लिया गया। अपने घर में अकेले मौजूद किशोरी के साथ इस घटना को बमबाजी के लिए चर्चित एक दबंग के बेटे ने अंजाम दिया। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
यह घटना जूही थानाक्षेत्र की है। यहां रहनेवाले बमबाजी के लिए चर्चित दबंग के बेटे अरसलान पर इलाके की एक किशोरी ने घर के अंदर घुसकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।
इस मामले में किशोरी की मां ने आरो बपी के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कराई है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार भी कर i गया।
मौके पर पहुंची पुलिस को जूही निवासी पीड़िता की मां ने बताया कि घटना के समय वह जरूरी काम से बाजार गई थीं। घर पर बेटी अकेली थी। इसी दौरान शेरखान जिम के पास रहने वाले बमबाज का बेटा अरसलान घर में घुस आया।
लड़की की मां के मुताबिक दबंग अरसलान ने बेटी का मुंह दबाकर दुष्कर्म किया। साथ ही किसी को कुछ बताने पर परिवार को जिंदा जलाकर मारने की धमकी दी और भाग निकला। जब वह वापस लौटीं तो बेटी को सिसकते पाया। कारण पूछा तो उसने पूरी आपबीती सुनाई। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बताया कि पीड़ित लड़की का मेडिकल कराकर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)