आगरा के थाना ताजगंज क्षेत्र स्थित नाइट क्लब में युवको के बीच में झगड़ा हो गया। क्लब में शराब के नशे में युवकों में झगड़ा हो गया। युवक डांस करते-करते आपसे में लड़ने लगे।
एक महीने पहले खुला था क्लब
जारो नाइट क्लब की ओपनिंग करीब एक माह पहले हुई है। ओपनिंग से ही क्लब चर्चा में है। पहले दिन क्लब में प्रतिबंधित हुक्के के वीडियो सोशल मीडिया पर आए थे। इसके बाद रशियन के पोल डांस के वीडियो सामने आए। शनिवार को मारपीट के वीडियो में भी हुक्का दिखाई दे रहा है। डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने थाना ताजगंज में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। वीडियो के आधार पर क्लब मैनेजर व तीन बाउंसर्स को गिरफ्तार कर कोर्ट के समक्ष पेश किया गया है। अन्य की तलाश की जा रही है।
युवकों ने मचाया तांडव
ताजगंज क्षेत्र में जारो नाइट क्लब है। कुछ दिन पहले ही क्लब की ओपनिंग हुई है। शनिवार रात को क्लब में शराब के नशे में युवकों में झगड़ा हो गया। युवक डांस करते-करते आपसे में लड़ने लगे। मारपीट होने लगी। ग्लास और बोतल फेंकने लगे। इससे क्लब में हंगामा हो गया। क्लब के बाउंसरों ने युवकों को रोका। क्लब के बाउंसरों ने युवकों को अलग किया। मगर, हंगामा शांत नहीं हुआ।
पुलिस ने क्या की कार्रवाई?
आगरा के थाना ताजगंज क्षेत्र स्थित नाइट क्लब में युवको के बीच में झगड़ा हो गया। दोनों में मारपीट हो गई। इसके बाद क्लब के बाउंसरों ने हंगामा कर रहे युवकों को डंडों से पीटा। उनकी जमकर पिटाई लगाई। मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है। पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए मैनेजर व बाउंसर्स पर कार्रवाई की है। बाउंसर और गार्ड युवकों को लेकर बाहर आ गए। इसके बाद बाउंसर डंडे निकाल लाए। युवकों को उन्होंने डंडों से जमकर पीटा। क्लब में मौजूद अन्य लोगों ने घटना का वीडियो बनाया। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
प्रमोद कुशवाह की रिपोर्ट
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



