भरगामा।
भरगामा थाना थाना क्षेत्र के सिमरबनी पंचायत के वार्ड संख्या 04 में बुधवार को दिन के करीब 12 बजे धीरेन्द्र धरकार का आठ वर्षीय पुत्र अंकित कुमार को बिजली के खंभे की केबल से करंट लगने से मौत हो गई. सूचना मिलते हीं पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. अचानक घटी घटना से परिजनों में कोहराम मच गया. इधर घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. मृतक अंकित के परिजनों ने बताया कि घर के बगल में बिजली के खंभे में लगे केबल में करंट रहता था,इसकी जानकारी अंकित को नहीं था,वे प्रत्येक दिन के भांति बुधवार को भी बिजली के खंभे के बगल से गुजर रहा था कि अचानक बिजली के करंट ने बालक को अपने चपेट में ले लिया और बिजली के खंभे में लगे केबल में फैले करंट की चपेट में आने से वह झुलसकर बेहोश हो गया. लोगों ने यह देखा तो इसकी सूचना अंकित के परिजनों को को दी. परिजनों ने उसे इलाज के लिए फारबिसगंज अनुमंडल अस्पताल ले गए. जहां पर चिकित्सकों ने जांचकर उसे मृत घोषित कर दिया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



