परिजन देखते रह गए
प्रदीप बच्चन (ब्यूरो चीफ बलिया यूपी)
दैनिक समाज जागरण
पतियात नईखे दिल ई,पियार काहे होला! पियार मे ई दुनिया बीमार काहे होला।बेपनाह मोहब्बत के बीच,स्थानीय पुलिस के ढाल बनने से प्रेमिका के परिजन सहम गए।प्रेमी जोड़े ने भाग कर कर ली मंदिर मे शादी।परिजन देखते रह गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बलिया(यूपी) के थाना-दोकटी अंतर्गत ग्राम-(धतूरी टोला)श्रीपतिपुर निवासी-अरुण कुमार मौर्य पुत्र राजेश कुमार मौर्य का प्रेम प्रसंग,ग्राम-जमीन बढ़ी(मोजा-दलन छपरा) बैरिया निवासिनी एक स्वजातीय युवती से विगत कई वर्षों से चल रहा था।दोनों ने एक साथ जीने मरने की कसम खाई।मौका मिलते ही प्रेमिका घर से फरार हो गई।
बताया जाता है कि प्रेमिका के परिजनों के तहरीर पर,पुलिस प्रेमी के घर पर पहुंची। जहां मौके पर प्रेमी के घर प्रेमिका मौजूद थीं।प्रेमी जोड़े को पुलिस कब्जे में लेकर कर(दोकटी) पुलिस स्टेशन पहुंची।जहां प्रेमी/प्रेमिका ने थानाध्यक्ष के सामने,अपने बालिग होने का प्रमाण पत्र प्रस्तुत किया।दोनों ने कहा हम स्वजातीय हैं। हम एक दूसरे से बेइंतहां मोहब्बत करतें हैं।हम दोनों एक दूसरे से अलग नहीं रह सकते हैं। हम दो जिस्म एक जान हैं।दोनों ने धमकी देते हुए कहा कि”यदि किसी ने हम दोनों को अलग करने की कोशिश की तो,हम दोनों यहीं आत्म हत्या कर लगें”।यह सुनते ही पुलिस के रोंगटे खडे हो गए।फिर क्या था। पुलिस भी प्रेमी जोड़े के साथ ढाल बन कर खड़ी हो गई।परिजन सहम गए।
“प्यार किया तो डराना क्या” फिर क्या था।दोनों ने स्थानीय मुरली छपरा स्थित माता काली मंदिर मे जाकर शादी रचा ली।परिजन देखते रह गए।मैके पर मौजूद लोगों द्वारा,इस सच्चे प्यार करने वाले प्रेमी जोड़े को लेकर तरह तरह की चर्चाएं किये जा रहे हैं।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



