google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

ब्राह्मण समाज के अपमान पर भड़कीं बहन मायावती:

ब्राह्मण समाज के अपमान पर भड़कीं मायावती: वेब सीरीज़ ‘घूसखोर पंडत’ पर तत्काल प्रतिबंध की मांग, FIR दर्ज होने को बताया उचित कदम



लखनऊ।
बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन मायावती ने हाल ही में फिल्मों व वेब सीरीज़ में ब्राह्मण समाज के खिलाफ दिखाए जा रहे कथित आपत्तिजनक और अपमानजनक चित्रण पर कड़ी नाराज़गी जाहिर करते हुए कहा कि यह अत्यंत दुखद, चिंताजनक और सामाजिक सौहार्द को ठेस पहुँचाने वाला है।

उन्होंने खास तौर पर जातिसूचक वेब सीरीज़ ‘घूसखोर पंडत’ का उल्लेख करते हुए कहा कि ‘पंडत’ शब्द का दुरुपयोग कर पूरे ब्राह्मण समाज को गलत तरीके से प्रस्तुत किया जा रहा है, जिससे समाज में गहरा रोष व्याप्त है।

बहन मायावती ने कहा—
“ब्राह्मण समाज का अपमान व अनादर अब केवल यूपी में ही नहीं, बल्कि फिल्मों और वेब सीरीज़ के माध्यम से पूरे देश में खुलेआम किया जा रहा है। BSP इसकी कड़े शब्दों में निंदा करती है।”



केंद्र सरकार से सीरीज़ पर तत्काल प्रतिबंध की मांग

BSP प्रमुख ने केंद्र सरकार से मांग की कि ऐसी जातिसूचक व विवादित फिल्मों/वेब सीरीज़ पर तुरन्त प्रतिबंध लगाया जाए, जिससे समाज में अनावश्यक तनाव और भेदभाव को रोका जा सके।

लखनऊ में दर्ज FIR को बताया सही कदम

उन्होंने ‘घूसखोर पंडत’ सीरीज़ के खिलाफ लखनऊ पुलिस द्वारा दर्ज की गई FIR का स्वागत किया और कहा कि यह कदम सही दिशा में है तथा भविष्य में इस तरह की सामग्री बनाने वालों को कड़ा संदेश देगा।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)