google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

*भारतीय स्टेट बैंक राजगढ़ का पासबुक मशीन खराब उपभोक्ताओं को हो रही परेशानी

*समाज जागरण*

राजगढ़ मीरजापुर / विकासखंड राजगढ़ क्षेत्र के भारतीय स्टेट बैंक की शाखा राजगढ़ में खुली हुई है। पासबुक मशीन की छपाई ना होने से उपभोक्ताओं में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पैसों का लेनदेन का हिसाब भी नहीं मालूम चल पा रहा है क्योंकि महीनो से पासबुक मशीन खराब पड़ी हुई है। इसको बनवाने के लिए बैंक मैनेजर कोई रुचि नहीं ले रहे हैं।

उपभोक्ता भी पैसों का लेनदेन कर रहे हैं लेकिन पासबुक की छपाई नहीं हो पा रही है। उपभोक्ताओं को सही जानकारी नहीं दी जा रही है। बैंक में कई बार महीनो से चक्कर लगाया गया।पासबुक की छपाई के लिए लेकिन अभी तक एक हफ्ते 15 दिन में मशीन बन जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हो सका। मशीन जस की तस पड़ी हुई है बैंक से पैसों की निकासी हो रही है लेकिन मशीन से छपाई नहीं हो पा रही है बैंक मैनेजर उपभोक्ताओं से कहते हैं ग्राहक सेवा केंद्र स्टेट बैंक की शाखा में जाएं वहां से पासबुक छपाई करवा सकते हैं।

स्टेट बैंक की में ब्रांच होने के नाते जब यहां की व्यवस्था ऐसी है तो बाहर की क्या होगी। इस संबंध में जब स्टेट बैंक राजगढ़ के बैंक मैनेजर जितेंद्र कुमार जायसवाल से बात हुई उन्होंने कहा कि 15 दिन बाद मशीन सही हो जाएगा। अगर ज्यादा जरूरी है तो स्टेट बैंक की ग्राहक सेवा केंद्र जाकर वहां से छपाई करवा सकते हैं।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)