झारखंड महिला हॉकी 🏑टीम सेमीफाइनल में सीनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियनशिप में हॉकी झारखंड की टीम ने क्वार्टर फाइनल में हॉकी पंजाब को 2-0 से पराजित कर सेमीफाइनल में
झारखंड टीम की ओर से अलबेला रानी टोप्पो और अलका डुंगडुंग ने गोल की
अलबेला रानी टोप्पो को मिला प्लेयर ऑफ द मैच
संजय सिंह, ब्यूरो चीफ सह प्रभारी,
दक्षणी छोटा नागपुर प्रमंडल,रांची
दैनिक समाज जागरण
राँची 23 फरवरी 2023
15 से 26 फरवरी 2023 तक काकीनाडा आंध्र प्रदेश में आयोजित 13वी हॉकी इंडिया सीनियर महिला राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप 2023 में आज क्वार्टर फाइनल मैच में हॉकी झारखंड की महिला टीम ने हॉकी पंजाब को को 2-0गोल से पराजित कर सेमीफाइनल फाइनल में प्रवेश कर गई। झारखंड टीम की ओर से आज के मैच में अलका डुंगडुंग 48वे मिनट ने तथा अलबेला रानी टोप्पो 52वे मिनट में एक एक फील्ड गोल किए। झारखंड टीम का दोनो गोल चौथे क्वार्टर में हुए।झारखंड टीम सेमीफाइनल में पहुंचने पर हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह सहित हॉकी झारखंड के तमाम समस्त पदाधिकारियों ने बधाई एवम अगले मैच के लिए शुभकामनाएं दी ।
झारखंड टीम=अंजली बिंझिया,सोनल मिंज,रोपनी कुमारी,रीमा बखला,रेशमा सोरेंग, कौशल्या कुमारी,सम्मी बड़ा, सिमता मिंज, दिप्ती कुल्लू, दीप्ति टोप्पो, ,नीतू कुमारी, सुभाषी हेमरोम,काजल बड़ा,अलबेला रानी टोप्पो,वेतन डुंगडुंग,एलिन डुंगडुंग,रोशनी डुंगडुंग, अलका डुंगडुंग ,कोच बिगन सोय,मैनेजर=दुलारी टोपनो
ये जानकारी हॉकी के महासचिव विजय शंकर सिंह ने दी।
- दैनिक समाज जागरण PDF – 21 जून 2026 | ताज़ा समाचार विशेष अंक

- भरत तिवारी प्रकरण में राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा ने उठाई निष्पक्ष जांच की मांग, यूपी के कई जिलों में सौंपा ज्ञापन

- किशनगंज प्रखंड परिसर में SDRF ने किया बाढ़ बचाव का मॉक ड्रिल, लोगों को दिए सुरक्षा के टिप्स

- एसएसपी कार्यालय से 50 मीटर दूर चली गोली, साकची में युवक की फायरिंग से मचा हड़कंप

- नेताजी सुभास यूनिवर्सिटी के रोटारेक्ट क्लब का वार्षिक पुरस्कार समारोह “द लास्ट फॉल इन” संपन्न, उत्कृष्ट सदस्यों को किया गया सम्मानित

Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



