

*मंगलवार को अहले सुबह संझौली के आरा-सासाराम मुख़्य पथ पर घटी घटना*
*दुर्घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क को किया जाम*
रोहतास ब्यूरो,दैनिक समाज जागरण संझौली रोहतास
रोहतास जिला अंतर्गत संझौली थाना क्षेत्र के आरा- सासाराम मुख्य पथ पर सोनी टोला गांव के पास मंगलवार की अहले सुबह एक अज्ञात ट्रक ने तीन लोगों को रौंद दिया। जिसमें दो की मौत घटनास्थल पर हो गई, जबकि एक जख्मी है। मृतक सोनी टोला निवासी अनिल सिंह का 21 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार व राजपुर थाना क्षेत्र के पकड़ी निवासी जयराम सिंह का 20 वर्षीय पुत्र सत्येन्द्र उर्फ बजरंगी सिंह बताया जाता है। जबकि जख्मी 12 वर्षीय प्रिंस कुमार का इलाज बिक्रमगंज के एक निजी क्लीनिक में चल रहा है। दीपक कुमार और सत्येंद्र सिंह दोनों का सिपाही भर्ती का लिखित परीक्षा पास कर गए हैं। फिजिकल टेस्ट के तैयारी कर रहे थे। सत्येंद्र सिंह सोनी मठिया में अपने मामा के घर रह कर तैयारी करता था। इस घटना से आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर आवागमन बाधित कर दिया। ग्रामीणों की सूचना पर संझौली थाने की पुलिस ने घटना स्थल पर पंहुचकर घटना की विस्तृत जानकारी लिया। वहीं आक्रोशित लोगों ने मुवावजा को लेकर वरीय अधिकारियों की बलाने की मांग कर रहे थे। इसके बाद संझौली बीडीओ प्रभा कुमारी व सीओ किशोर पासवान ने घटनास्थल पर पहुचकर कर आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर जाम को समाप्त कराया। इस सम्बंध में थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि पुलिस उक्त घटना स्थल पर पहुचकर दोनों शब को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम कराकर मृतक के परिजनों को सौप दिया है। वही ट्रक और उसके चालक को पता किया जा रहा है।
जियुतिया पर्व के पूर्व संझौली के सोनी गांव मे एक बड़ी हादसा,चेहरे पर छाई उदासी
संझौली प्रखंड के सोनी गांव में जियुतिया पर्व के पूर्व मंगलवार को एक बड़ी सड़क दुर्घटना के बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है। गांव में सगे-सम्बन्धियो का जमावड़ा लगा हुआ है। जबकि आंखे नम हो गयी है। मृतक दोनो युवक की पहचान एक होनहार युवक में की जाती थी। लेकिन भगवान ने इसे जियुतिया पर्व के ठीक एक दिन पूर्व ही धरती से उठा लिया। जिसके कारण दोनो युवकों का सपना सपना बनकर ही रह गया। माता मनोरमा और सबिता देवी के क्रुन्दन भरी आवाज से पूरा गांव मर्माहित हो गया। मंगलवार को किसी के घर मे चूल्हे नही जले। समाचार लिखे जाने तक गांव में सगे-संबंधियों व हित-मित्रो कब आगमन का सिलसिला जारी था।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



