google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

किशोर-किशोरी शसक्तीकरण को लेकर ब्रेकथ्रू संस्था ने कार्यक्रम का किया आयोजन

पंकज कुमार पाठक,संवाददाता पदमा, दैनिक समाज जागरण

पदमा-प्रखंड के सरैया डीह अवस्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय सरैयाडीह में ब्रेकथ्रू संस्था के द्वारा किशोर,किशोरियों के शसक्तीकरण के लिए गीत,संगीत,भाषण,एवं नाटक का मंचन कर युवा महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज मे प्रचलित लिंग आधारित असमानताओं एवं लिंग आधारित हिंसा के प्रति लोगो को जागरूक कर लेंगिक भेदभाव को समाप्त करना है।बताते चले कि ब्रेकथ्रू एक स्वयंसेवी संस्था है जो समाज मे प्रचलित कुरीतियों के खिलाफ, शिक्षा,एवं समाजसेवा के क्षेत्र में कार्य करती है।इस कार्यक्रम में पदमा ब्लॉक के सभी पंचायत के किशोर किशोरियों एवं युवा साथी तथा ग्रामीण शामिल हुए।कार्यक्रम के दौरान नाटक,संगीत,एवं भाषण के माध्यम से यह संदेश देने का प्रयास किया गया कि लैंगिक भेदभाव को कैसे दूर किया जा सकता है।ब्रेकथ्रू संस्था की तरह समाज को प्रेरित करते हुए महिलाओं एवं लड़कियों के खिलाफ हिंसा को कायम रखने वाली मान्यताओं को चुनौति दी जा सके। कार्यक्रम में उक्त प्रचलित मान्यताओं के खिलाफ युवाओं ने खुलकर अपने अपने विचार रखे। मौके पर मुख्य अतिथि सह प्रखंड उप प्रमुख सतेंद्र राणा,सरैया पंचायत की मुखिया शांति देवी उप मुखिया चिंतामणि यादव, सुरेश पांडेय,एवं सरैया पंचायत के सभी जनप्रतिनिधि,सहिया,आंगनबाड़ी सेविका ,ब्रेकथ्रू संस्था के प्रोग्राम मैनेजर कहकंशा ,ब्लॉक कोर्डिनेटर भावना,निशा,मुबाशिर एवं अन्य साथी शामिल हुए।प्राप्त जानकारी के अनुसार संस्था ने हज़ारीबाग के पांच ब्लॉकों पदमा, सदर, कटकमदाग ,कटकमसांडी, एवं टाटीझरिया में युवा महोत्सव मनाया।

Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)