संजय सिंह, ब्यूरो चीफ सह प्रभारी,समाज जागरण,
दक्षणी छोटा नागपुर प्रमंडल,
राँची (झारखंड ) 07मई 2023:-राजधानी में बुंडू के कोड़दा गांव में 1457.71 एकड़ जमीन फर्जी कागजात बनाकर बेच दी गयी. यह मामला वर्ष 2018 का है. पिछले वर्ष 2022 में तत्कालीन प्रमंडलीय आयुक्त नितिन मदन कुलकर्णी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए SIT का गठन कर पीड़ित ग्रामीणों की बातों को सुना था. रिपोर्ट तैयार कर भू-राजस्व विभाग भेज दिया था. साल भर से अधिक हो गये, उस रिपोर्ट का क्या हुआ अब तक कुछ पता नहीं. अब जमीन घोटाले में रांची के पूर्व डीसी छविरंजन की गिरफ्तारी के बाद यह संभावना जतायी जा रही है कि ईडी के स्तर से इस गड़बड़झाले को भी सामने लाया जायेगा।रैयतों और खरीदारों ने कमिश्नर को सौंपे थे अहम दस्तावेज । इस मामले को लेकर कोड़दा मौजा के रैयतों का प्रतिनिधिमंडल कमिश्नर नितिन मदन कुलकर्णी से मिलकर कई अहम दस्तावेज भी सौंप चुके हैं. खरीददारों ने भी जमीन से संबंधित दस्तावेज सौंपे है. रैयतों ने दस्तावेजों के साथ राजस्व उप निरीक्षक व सीओ की जांच रिपोर्ट भी दिया. जिसमें स्पष्ट तौर पर कहा गया है कि जिन लोगों ने जमीन बेची है उनके नाम से किसी प्रकार की जमाबंदी कायम नहीं है, खरीदार का भूमि पर दखल कब्जा भी नहीं है.
दलालों ने 1000 ग्रामीणों की जमीन का किया है सौदा
दलालों ने तकरीबन 1000 ग्रामीणों की जमीन का सौदा कर दिया गया जमीन की रजिस्ट्री भी हो गई. 27 फरवरी 2019 को दो रजिस्टर्ड डीड (केवाला नंबर 1881 व 1882) के तहत 1457.72 एकड़ जमीन की खरीद-बिक्री हो गई।
ऐसे हथकंडे अपनाकर किया फर्जीवाड़ा
मीन बेचने के लिये तमाम तरह के हथकंडे अपनाये गये थे, अधिकारियों और कर्मचारियों की मिलीभगत से 1457 एकड जमीन का नया दस्तावेज बनाया गया और दूसरी जमाबंदी खोल दी गयी. इतना ही नहीं, इलाकेदार पंजी भी बनायी गयी. उसी के आधार पर पंटू में ऑनलाइन तरीके से नाम चढ़ा दिया गया।
दलालों ने गैरमजरूआ आम, गैरमजरूआ खास और वन भूमि की जमीन को रैयती जमीन बताया. पारिवारिक कुर्सीनामा बनाया. उसमें दिखाया कि किन-किन परिवारों की यह जमीन है. फिर विश्वेश्वर मांझी और अन्य 17 लोगों द्वारा जमीन की बिक्री करा दी. जबकि, इसमें लगभग तीन सौ एकड़ वन भूमि बतायी जा रही है. पूरी जमीन की दो बार रजिस्ट्री हुई. दो डीड तैयार किये गए.
किन-किन गांवों की जमीनें बेची गयीं
कोइदा, तोडसाडी, बंगाहातू चुतरू, रेदा, बनाबुरू व ताउ, टोला कुडवाडीह, डोहूकोचा, गडाटोला व सारंजोन ।
जमीन का विवरण
अंचल बुंडू, मौजा कोड़दा, थाना संख्या-83, खेवट नंबर- 03, पोस्ट- एदलहातु, पंचायत – बारूहातू के खाता संख्या 01 से 103 तक रेयती जमीन है.
शाकंभरी बिल्डर्स और कोशी कंसल्टेंट के नाम हुई थी रजिस्ट्री
तब इसकी जांच कर रहे अफसरों को पता चला कि शाकंभरी बिल्डर्स और कोशी कंसल्टेंट के नाम पर इस जमीन की रजिस्ट्री की गयी थी. जब खरीदारों से पूछा गया, तो उन्होंने बताया कि उनके पास सभी दस्तावेज हैं. खेवटदार उपलब्ध दस्तावेज के आधार पर अपना दावा बता रहे थे. खरीदार द्वारा अपनी कई बातें रख गयी। – कुल 1457 एकड़ जमीन की रजिस्ट्री रातों-रात होने की बात सामने आयी थी, इसमें से 300 एकड़ वन भूमि की थी..
- एसआइटी ने भी विभाग को दे दी है रिपोर्ट, विभाग को करनी थी कार्रवाई।
इन रैयतों ने बेची है जमीनः विश्वेश्वर मांझी, मदनमोहन मांझी, दल गोविंद मांझी, विजय मांझी, विजय कुमार मांझी, राजकिशोर मांझी, बशिष्ट मांझी, राजेंद्र नाथ मांझी, शंकर मांझी, हरेकृष्ण मांझी, रामदास मांझी, प्रदीप मांझी, रासबिहारी मांझी, दिनेश्वर मांझी, सुनील मांझी, रमेश चंद्र मांझी, उमाकांत मांझी व गौरांग मांझी शामिल है।
- बभनी-अंबिकापुर मार्ग पर पुलिस की सख्ती, सैकड़ों वाहन चेक के दौरान 10 का चालानजिला ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बभनी थाना क्षेत्र में सीसी टीम ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया। यह अभियान सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के मकसद से शुरू किया गया है। बभनी-अंबिकापुर मुख्य मार्ग पर शनिवार शाम को बभनी पुलिस की क्रिटिकल कॉरिडोर टीम ने यह अभियान चलाया। इसका मकसद…
- बभनी के चार गांवों में सफाई व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, डीएम से कार्रवाई की मांगजिला ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण सोनभद्र। बभनी ब्लॉक के रन्दह, झनकपुर, सागसोती और मचबंधवा गांवों में रविवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। वे गांवों में साफ-सफाई की खराब व्यवस्था से परेशान थे। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से इस मामले में कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम पंचायत बभनी के इन गांवों में…
- ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने की आवाज बुलंद, दिसंबर में होगा जिला सम्मेलनसुरक्षा, उत्पीड़न व फर्जी मुकदमों समेत टोल प्लाजा और मेडिकल सुविधाओं पर मंथन समाज जागरण गुरमा/ सोनभद्र। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन सोनभद्र की आवश्यक बैठक रविवार को दैनिक तरुणमित्र जनपद कार्यालय, रॉबर्ट्सगंज में जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में ग्रामीण पत्रकारों की ज्वलंत समस्याओं, पत्रकार सुरक्षा, उत्पीड़न, फर्जी मुकदमों, टोल प्लाजा,…
- ब्लास्टिंग से क्रशर प्लांट की मशीन का हिस्सा टूटकर गिरा, मलबे में दबकर सोनभद्र के चार मजदूरों की मौतसमाज जागरण/ ब्यूरो चीफ विजय कुमार अग्रहरी सोनभद्र। अहरौरा थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर क्रशर प्लांट में डस्ट हटाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। क्रशर प्लांट की मशीन का एक हिस्सा अचानक टूटकर मजदूरों के ऊपर जा गिरा। मलबे में दबने से सोनभद्र के जुगैल थाना क्षेत्र के एक ही गांव के चार मजदूरों…
- EMRS पिपरखंड के छः विद्यार्थियों को राष्ट्रपति भवन के अमृत उद्यान भ्रमण का गौरवपूर्ण अवसरजिला ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण सोनभद्र। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय (EMRS) पिपरखंड के लिए यह अत्यंत हर्ष एवं गौरव का विषय है कि विद्यालय के छह विद्यार्थियों आदित्य, अजीत, पी.के.आर.सी. बाबू, संगीता, नेहा एवं राधा को राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली स्थित अमृत उद्यान के भ्रमण का विशेष अवसर प्राप्त हुआ है। विद्यार्थियों का यह विशेष…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.








