अतिक्रमण नही हटाने पर प्रशासन ने की कार्रवाई, सड़क पर बनाए गए पक्के मकान काे ताेड़ा, बागड़ काे भी सख्ती से हटवाया
रायसेन।वनगवां में जिला प्रशासन के अधिकारियों ने सख्ती के साथ अतिक्रमण हटवा दिया। गांव की सड़क पर कई लोगों ने अतिक्रमण कर लिया था। इससे सड़क पर आवागमन प्रभावित हो रहा था। इसकी शिकायत भी प्रशासन से की गई थी। प्रशासनिक अधिकारी अतिक्रमण हटवाने के लिए गांव में पहुंचे।
इस दौरान जेसीबी मशीन की सहायता से पक्के निर्माण कार्यों को तुड़वा दिया गया। इसके साथ ही मार्ग में आ रहे घरों और खेतों की बागड़ भी हटवा दिया गया। कुछ लोगों ने विरोध भी किया।लेकिन पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने उन्हें समझाकर शांत कर दिया गांव के ओम गौर, अमान, कपिल पटेल, राजू गौर, बाबा भारती एवं कैलाश चक्रवर्ती ने सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर लिया था। इन्हें अतिक्रमण हटाने के लिए राजस्व अफसरों ने नोटिस भी दिए गए थे।
लेकिन उन्होंने अपने अतिक्रमण नहीं हटाए तो प्रशासनिक अमला उसे हटवाने के लिए गांव पहुंच गया। पुलिस की मौजूदगी में यह पक्के निर्माण सख्ती के साथ तोड़ दिए गए। कई वर्षों से बंगामा के ग्रामीण उक्त रास्ते पर से अतिक्रमण हटाए जाने की मांग कर रहे थे परंतु हट नहीं पाया था इसके बाद ग्राम के जनपद सदस्य एवं ग्राम सरपंच की पहल पर कार्रवाई करते हुए सरकारी रास्ते के आसपास से किया गया अतिक्रमण को शक्ति के साथ हटवाया।
- 9.87 करोड़ की योजना के बावजूद बदहाल रमजान नदी, गंदे पानी में हुआ मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जनपूजा पर लाखों-करोड़ों खर्च, मां की विदाई के लिए स्वच्छ घाट तक नहीं! सामने छठ महापर्व, सौंदर्यीकरण के दावों पर सवाल वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो, किशनगंज।किशनगंज शहर की रमजान नदी की बदहाली ने 9.87 करोड़ रुपये की सौंदर्यीकरण योजना और प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बुधवार को रमजान नदी के…
- कार-टेंपो की भीषण टक्कर में तीसरे घायल की भी मौत, विजयादशमी का मेला देखने जा रहे थे मृतकनधिरा जंगल के मोड़ पर हुआ हादसा, 12 वर्षीय अंकुश और 23 वर्षीय राजकुमारी की मौके पर गई थी जान सोनभद्र। बभनी थाना क्षेत्र में रेणुकूट-बीजपुर मार्ग पर मंगलवार शाम कार और टेंपो की भीषण टक्कर में घायल टेंपो चालक की भी मौत हो गई। हादसे में इससे पहले दो लोगों की मौके पर ही…
- मारकुंडी घाटी में दंपति की मौत के मामले में अदालत सख्त, चार लोगों पर एफआईआर का आदेशकरीब तीन माह पुराने मामले में सीजेएम अदालत का निर्देश, एक सप्ताह में कार्रवाई की रिपोर्ट देने को कहा गुरमा-सोनभद्र। मारकुंडी घाटी में पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) पंकज की अदालत ने सख्त रुख अपनाया है। अदालत ने चोपन थानाध्यक्ष को मामले में नामजद चार लोगों…
- चंदिया रेलवे स्टेशन पर दर्दनाक हादसा, मालगाड़ी की चपेट में आने से पति-पत्नी की मौतउमरिया। मध्यप्रदेश के उमरिया जिले में चंदिया रेलवे स्टेशन के पास एक दर्दनाक हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों बुधवार रात करीब 9 बजे रेलवे लाइन पार कर रहे थे, तभी मालगाड़ी की चपेट में आ गए। हादसे में दोनों की जान चली गई। घटना की खबर से…
- गरीबों और भूमिहीनों को मालिकाना हक दिलाना सरकार की प्राथमिकता : शिवनारायण सिंहउमरिया में भू-अधिकार पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित, भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष अग्रवाल ने कांग्रेस पर लगाए आरोप उमरिया। नगर पालिका परिषद उमरिया के वार्ड क्रमांक 21 स्थित धावड़ा कॉलोनी में मुख्यमंत्री शहरी स्वामित्व भू-अधिकार योजना 2026 के अंतर्गत भू-अधिकार पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बांधवगढ़ विधायक शिवनारायण सिंह और भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.








