google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

लगभग 6 लाख के ब्राउन शुगर के साथ कारोबारी गिरफ्तार,पुलिस ने दो को दबोचा

अभय कुमार मिश्रा, दैनिक समाज जागरण, ब्यूरो चीफ, कोल्हान झारखंड

सरायकेला खरसावां (झारखंड)27 नवम्बर 2024:– आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ब्राउन शुगर हब के रूप में विख्यात मुस्लिम बस्ती से आदित्यपुर पुलिस ने एक बार फिर दबिश देकर दो ब्राउन शुगर तस्करों को ब्राउन शुगर एवं नगद रुपए के साथ गिरफ्तार किया है।

मामले के संबंध में जानकारी देते हुए सरायकेला अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी समीर कुमार सेवइयां ने प्रेस वार्ता में बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि आदित्यपुर मुस्लिम बस्ती में बीते मंगलवार पुलिस से बचाने दो ब्राउन शुगर तस्कर सुबह 6:00 से 9:00 के बीच ब्राउन शुगर खरीद बिक्री में लगे हैं। सरायकेला पुलिस अधीक्षक को प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस द्वारा त्वरित छापामारी दल का गठन किया गया। जिसमें पुलिस ने आदित्यपुर मुस्लिम बस्ती एच रोड निवासी मोहम्मद सारिक एवं सरताज अंसारी नामक दो युवकों को धर दबोचा। पुलिस ने इनके पास से कुल 29.25 ग्राम ब्राउन शुगर, 89, 700 रुपए नगद, दो मोबाइल फोन बरामद किया है। पुलिस ने दोनों तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

जेल में बंद सद्दाम खान के कहने पर बेच रहे थे ब्राउन शुगर

दोनों ब्राउन शुगर तस्करों के गिरफ्तारी के संबंध में जानकारी देते हुए एसडीपीओ समीर कुमार सेवइयां ने बताया कि जेल में बंद ब्राउन शुगर तस्कर सद्दाम खान के कहने पर दोनों आरोपी ब्राउन शुगर बेच रहे थे ।आरोपियों ने पुलिस को बताया कि ब्राउन शुगर नहीं बेचने पर सद्दाम खान द्वारा जेल से इन्हें धमकी दी जा रही थी। पुलिस द्वारा गठित किए गए छापामारी दल में ,एसडीपीओ के अलावा, आदित्यपुर थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह, सब इंस्पेक्टर रणजीत सिंह, राग कुमार सिंह, जय राज सोनी राहुल सिंह,समा लकड़ा समेत सशस्त्र बल शामिल थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)