google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

लगातार 47 बार रक्तदान कर समाज सेवा युवाओं को मिला प्रेरणादायक संदेश”

अभय कुमार मिश्रा, दैनिक समाज जागरण,ब्यूरो चीफ,कोल्हान झारखंड

जमशेदपुर (झारखंड) 13 अप्रैल 2026: खिदमत – ए मित्तल मदर स्कूल होम में रक्तदान प्रेरणा कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां समाज सेवा और मानवता का अनूठा उदाहरण देखने को मिला।

इस कार्यक्रम में मानगो नगर निगम के ब्रांड एंबेसडर एवं हिन्द आई टी आई के डायरेक्टर डॉ. मोहम्मद ताहिर हुसैन ने 47 बार रक्तदान कर एक प्रेरणादायक संदेश दिया। उन्होंने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ी मानव सेवा है और हर व्यक्ति को इसमें आगे आना चाहिए।

इस अवसर पर बताया गया कि रक्तदान करना क्यों जरूरी है — इससे जरूरतमंद लोगों की जान बचाई जा सकती है और समाज में एक सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है। कार्यक्रम में युवाओं को विशेष रूप से जागरूक किया गया और उन्हें नियमित रूप से रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया गया, ताकि आने वाली पीढ़ी भी इस नेक कार्य को अपनाए।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)