रिपोर्ट विकास शर्मा दैनिक समाज जागरण बिजनौर
कोतवाली देहात। बिलाई मिल के अधिकारियों द्वारा क्षेत्र के ग्राम बाकर नगला में कैंप लगाकर किसानों को गन्ने की बीमारियों और गन्ने की नई प्रजातियों के बारे में जानकारी दी गई। कैंप को संबोधित करते हुए मिल से आए विपिन तोमर ने कहा कि गन्ने की फसल में कीट रोग,कंसुआ, पोक्का बोइंग आदि रोग प्रमुखता के साथ लग रहे हैं।इनकी रोकथाम के लिए प्रयोग में लाई जाने वाली कीटनाशकों के बारे में बताया। इस दौरान गन्ने की नई प्रजातियों 15023 14201, 13235 को बोने की अपील की गई। कैंप में चतर सिंह,राज सिंह, प्रकाश सिंह, सुभाष सिंह, अमर सिंह, वीरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



