google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

कैब मे अतिरिक्त सवारी ले जाने से किया इनकार, तो वकील और उसके साथियों ने ड्राइवर को पीटा।

समाज जागरण
(ब्यूरो रिपोर्ट) एक चौंकाने वाली घटना में वकील और उसके साथियों ने एक कैब ड्राइवर की जमकर पिटाई कर दी। वजह सिर्फ इतनी थी कि ड्राइवर ने चार सवारी की सीट पर पाँच सवारी बैठाने से मना कर दिया।

सोशल मिडिया पर वायरल विडियों के अनुसार, ड्राइवर ने ट्रैफिक नियमों और सुरक्षा का हवाला देते हुए अतिरिक्त सवारी बिठाने से इनकार किया। यह बात वकील और उसके साथियों को नागवार गुज़री और उन्होंने पहले बहस की, फिर देखते-देखते ड्राइवर पर हमला कर दिया। हालांकि विडियों मे यह भी देखा जा सकता है कि वकील ने शुरु मे रिक्वेस्ट किया था।

घटना का वीडियो और ऑडियो सामने आया है, जिसमें साफ-साफ सुना जा सकता है कि ड्राइवर नियमों का पालन करने की बात कह रहा था। पिटाई की तस्वीरें और फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। जो अरुण पासवान नामक युजर ने (एक्स) पूर्व मे टवीटर पर शेयर किया है।

स्थानीय लोगों ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि कानून के रखवाले माने जाने वाले लोग ही यदि नियम तोड़ने पर उतारू होंगे तो आम जनता कैसे सुरक्षित रह पाएगी। फिलहाल पुलिस की तरफ से मामले मे कोई प्रतिक्रिया नही है। टवीटर टैग के मुताबिक यह विडियों संभवत: दिल्ली की है। लेकिन सही लोकेशन क्या है यह जानकारी खबर लिखे जाने तक नही मिल पाई है।

सोशल मिडिया पर वायरल विडियों को लेकर बहस जारी है। लेकिन सवाल उठता है कि अगर कानून के जानकार लोग ही कानून को तोड़ने के लिए मजबूर करेंगे तो आम आदमी मे तो ऐसे भी कानून की जानकारी से कोशो दूर रहती है। कानून के लोगों को चाहिए कि पहले स्वयं कानून का पालन करें।

CabDriver #Lawyer #CrimeNews #ViralVideo #SamajJagran


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)