google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

श्रीभूमि: मोकामछड़ा में धूमधाम से मनाई गई श्री श्री गणिनाथ जयंती उत्सव समारोह।

असम श्रीभूमि जिले में चरगोला वैली में श्री श्री गणिनाथ महाराज की जयंती मनाई गई। रामकृष्णनगर विधानसभा क्षेत्र के मोकामछड़ा नाचघर में समाज के लोगों द्वारा यह उत्सव धूमधाम एवं पूजा अर्चना के माध्यम से हुआ जिसमें भक्तों की काफी भीड़ देखी गई।

गणिनाथ जयंती गणिनाथ आविर्भाव दिवस के रूप में मनाया गया। 23 अगस्त (शनिवार) को चरगोला वैली समिति की देख रेख में कलश यात्रा निकाली गई जिसमें महिलाएं, बच्चे और पुरुषों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। भक्तों के बीच प्रसाद वितरण किया गया। इस उत्सव में चरगौला  बेली के संपादक विजय कुमार कानु, संपादक सुरज देउ बनिया, सह अध्यक्ष बाबू कानु, मुकेश कानु, दिलीप कानु, संजीव कानु, सुरज कानु, बासदेउ कानु, शन्तुश कानु, ज्ञानचंद कानु, भास्कर कानु, अनिल कानु, मतीलाल कानु, कृष्ण कानु, अजीत कानु, राधेश्याम कानु, राज नारायण कानु समाज की काफी संख्या में महिलाएं और बच्चे भी उपस्थित थे।

श्रीभूमि संवाददाता।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)