google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

थाना फेस-1 पुलिस ने दो पहिया वाहन चोरी करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश, 15 वाहन बरामद

समाज जागरण (ब्यूरो रिपोर्ट) थाना फेस-1 पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो पहिया वाहन चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। उनकी निशादेही पर कुल 15 चोरी के दो पहिया वाहन बरामद किए गए हैं, जिनमें 11 मोटरसाइकिल और 04 स्कूटी शामिल हैं।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त लंबे समय से वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे और चोरी के वाहनों को सस्ते दामों में बेचते थे। पुलिस ने उनके कब्जे से बरामद वाहनों की सूची तैयार कर संबंधित थानों को जानकारी दी है ताकि पीड़ित वाहन मालिकों को वाहन सुपुर्द किए जा सकें।

थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों से कड़ी पूछताछ की जा रही है और इस बात की भी जांच की जा रही है कि इनके साथ और कौन-कौन लोग इस गिरोह में शामिल हैं।

पुलिस की इस सफलता से स्थानीय लोगों में राहत की भावना है और वाहन चोरी की घटनाओं में कमी आने की उम्मीद जताई जा रही है।

NoidaPolice #VehicleTheft #CrimeNews #SamajJagran #BreakingNews #NoidaCrime


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)